राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने अब तक कई हिट फिल्में दी है । यह एक ऐसे डायरेक्ट है जो अपने फिल्म में हंसी और इमोशंस को बैलेंस रखते हैं।राजकुमार हिरानी के फिल्म की कहानी लोगों की दिल में उतर जाती है। बता दे कि आमिर खान और राजकुमार हिरानी का तालमेल लोगों को काफी पसंद है। पीके, 3 इडियट्स जैसी फिल्मों में आमिर खान ने हिरानी के साथ काम किया है। बता दे की एक बार फिर यह जोड़ी परदे पर वापसी कर रही है। राजकुमार हिरानी ने दादा साहेब फाल्के के ऊपर बायोपिक बनाने का ऐलान किया है, और इस प्रोजेक्ट में आमिर खान उनके साथ जुड़ने जा रहे हैं।
कब रिलीज होगी दादा साहेब फाल्के की बायोपिक ?
इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। बता दे कि इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले 4 साल से स्क्रिप्टिंग की जा रही थी । आपको बता दे कि इस फिल्म को राजकुमार हिरानी, अभिजीत जोशी,हिंदू कुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज ने मिलकर लिखा है। फिल्म की कहानी पुराने जमाने पर बेस्ड है उसे असली जैसे दिखने के लिए आई की मदद से सीन तैयार किया जाएगा । बता दे की हाल ही में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज हुई है। साथी बता देगी अभी इस फिल्म की रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है।
फिल्म को लेकर क्या बोले आमिर,
राजकुमार हिरानी ने दादा साहेब फाल्के के ऊपर बायोपिक बनाने की घोषणा की है। और इस प्रोजेक्ट में उनके साथ आमिर खान भी शामिल है। दादा साहब फाल्के जिन्हें भारतीय सिनेमा का पिता कहा जाता है, उन्होंने भारत की सबसे पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनाई थी। इसी स्मृति में भारत सरकार ने 1969 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार शुरू किया था । बता दे की दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है । हाल ही के एक इंटरव्यू में जब आमिर खान से पूछा गया कि इस फिल्म में क्या ह्यूमन देखने को मिलेगा। तो उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग राजू और अभिजीत ने की है, राजू अभिजीत और मेरी तीनों की खास रुचि कॉमेडी की तरफ है। एक्टर ने आगे कहा, हम तीनों को ह्यूमर बहुत पसंद है, और मुझे लगता है कि यही वो जॉनर है जिसमें राजू सबसे ज्यादा कंफर्टेबल हैं। ड्रामा जिसमें ह्यूमर भी हो. तो ये फिल्म भी शायद उसी स्पेस में होगी।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1