उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 परीक्षा क प्रारंभ सोमवार 18 फरवरी, 2026 से होगा और परीक्षा का समापन बुधवार 12 मार्च 2026 को होगा। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विषयवार पूरी डेट शीट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें और अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दें।
12वीं बोर्ड में सबसे पहले कौनसी परीक्षा होगी
वहीं बात अगर 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की करें तो हिंदी विषय की परीक्षा सबसे पहले ली जा रही है. यूपी इंटर की परीक्षा भी दो शिफ्ट में होगी.पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी जबकि खत्म 11.45 बजे होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम के 5.15 मिनट तक चलेगी.
परीक्षा के बीच है कम गैप
इन मुख्य विषयों के बीच कम गैप छात्रों पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। उन्हें अब अपनी स्ट्रैटिजी को बदलना होगा और इन विषयों की तैयारी को पहले से ही मजबूत करके रखना होगा, ताकि रिवीजन के लिए एक दिन का गैप काफी हो सके। ऐसे में छात्रों को टाईम मैनेजमेंट और महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर अधिक ध्यान देना होगा।
दो टाइम में होगी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल के मुताबिक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहला समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी, जबकि दूसरा समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1