यूपीएससी का रिजल्ट हुआ जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप

Pomegranate 2025 04 22T224241.311

यूपीएससी ने आज 22 अप्रैल 2025 को सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया है। इस वर्ष शक्ति दुबे ने टॉप किया है। दूसरा स्थान हर्षिता गोयल ने हासिल किया है। तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग रहे हैं। इस वर्ष यूपीएससी ने कुल 1009 अभ्यर्थियों का विभिन्न सेवाओं के लिए चयन किया है। जिसमें 335 जनरल कैटेगरी, 109 ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी कैटेगरी के उम्मीदवार शामिल हैं।

शक्ति दुबे ने किया टॉप

यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप किया है। शक्ति ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उनके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे। ये उनका 5वां अटेम्‍प्‍ट था। पिछले अटेम्‍प्‍ट में वो 12 नंबर से कट-ऑफ क्लियर करने से रह गई थीं। उनके पिता का नाम देवेंद्र दुबे है।

इतने लोगों ने दिया था इंटरव्यू

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 14,627 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। वहीं मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए 2,845 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया था। जिसमें से 1009 अभ्यर्थी फाइनल तौर पर यूपीएससी सिविल सर्विल के लिए सेलेक्ट हुए हैं। 1009 में से 725 लड़के और 284 लड़कियां रही हैं।

शक्ति दुबे का UPSC का 5वां अटेम्प्ट

एक न्यूज इंटरव्यू के दौरान शक्ति दुबे ने बताया कि यूपीएससी इंटरव्यू में उनसे ज्यादातर ओपिनियन बेस्ड प्रश्न पूछे गए थे। उन्होंने दिनेश दास की अध्यक्षता वाले बोर्ड में यूपीएससी इंटरव्यू दिया था। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू का माहौल बहुत ही फ्रैंडली था। शक्ति दुबे ने यूपीएससी मेन्स में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध को ऑप्शनल विषय चुना था। यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे का ये 5वां अटेम्प्ट था। पिछले अटेम्प्ट में वो 12 नंबर से कट-ऑफ क्लियर करने से रह गई थीं। लेकिन अपने पांचवे प्रयास में उन्होंने कड़ी मेहनत की और टॉपर बन गईं।

चयनितों में 284 महिलाएं शामिल

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024, पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार वास्तव में परीक्षा में उपस्थित हुए।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *