तीसरा दिन: अर्जुन और रमिता के निशाने पोडियम से चूके, मनु ने फिर जगाई उम्मीदें

IMG 20240730 WA0029

राजेंद्र सजवान

मनु भाकर अपने दूसरे कांसे के लिए मंगलवार को शूटिंग रेंज में नजर आएंगी, सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में पोडियम पर जाने की कोशिश करेंगी
कप्तान हरमनजीत सिंह के गोल भारत ने हॉकी ग्रुप मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-1 के स्कोर पर रोका
अर्जुन बबूटा पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में 208.4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे
रमिता जिंदल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में सातवें स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया
राजेंद्र सजवान

पेरिस ओलम्पिक गेम्स 2024 के तीसरे दिन सोमवार को भारत के खाते में कोई पदक नहीं आया लेकिन मनु भाकर अपने दूसरे कांसे के लिए मंगलवार को शूटिंग रेंज में नजर आएंगी। मनु भाकर के कांसे के बाद भारतीय पदक की उम्मीद बने रमिता जिंदल और अर्जुन बबूटा फाइनल्स में चूक गए। महिला 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में भारत की रमिता जिंदल कमाल नहीं कर पाईं। वह फाइनल्स राउंड में बाहर होने वाली दूसरी शूटर थी। वह फ्रांस की ओसेन म्यूलर के खिलाफ शूट-ऑफ हार गईं। रमिता ने 10.5 अंक बनाए, जबकि म्यूलर ने 10.8 अंक बनाए। अर्थात् उन्होंने 145.3 अंकों के साथ आठ शूटरों के बीच सातवें स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया। सोमवार को रमिता ने क्वालिफिकेशन राउंड में 631.5 अंकों पर निशाना लगाया और पांचवें स्थान पर रहीं। अर्जुन बबूटा फाइनल्स में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय शूटर जरूर बने लेकिन पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल्स में अर्जुन 208.4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में सातवां स्थान हासिल किया था।

यवेस-डू-मानोइर स्टेडियम में खेली जा रही हॉकी स्पर्धा में भारतीय पुरुष टीम ने आज पूल बी में अपना दूसरा मुकाबला ड्रा खेला। उसे अर्जेंटीना के साथ 1-1 का ड्रा खेलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इसके लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह की टीम अंतिम क्षणों तक एक गोल से पिछड़ रही थी। लेकिन मैच समाप्ति का हूटर बजने से ठीक पहले हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में गोल करके भारतीय हॉकी प्रेमियों को राहत पहुंचाई। अर्जेंटीना को आगे करने वाला गोल फॉरवर्ड लुकास मार्टिनेज ने दूसरे क्वार्टर के दौरान 22वें मिनट में दागा।

बैडमिंटन की महिला युगल स्पर्धा में अश्विनी पोनप्पा और तानिशा क्रास्टो की जोड़ी लगातार दूसरा ग्रुप मैच हारकर बाहर हो गई। ला चैपल एरिना में खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी को जापान की चौथी सीड जोड़ी नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा ने 21-11, 21-12 से पराजित किया। पोनाप्पा और तानिशा रविवार को अपना पहला मैच कोरियाई जोड़ी से सीधे गेमों में हारी थी।

उधर, मनु के पदक की बदौलत भारत ने पेरिस ओलम्पिक गेम्स की पदक तालिका में दूसरे दिन उपस्थिति दर्ज कराई और तीसरे दिन भारत संयुक्त 23वें स्थान पर है। चीन तीसरे स्थान से टॉप पर आ गया है। उसके खाते में पांच स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य हैं। ऑस्ट्रेलिया चार स्वर्ण और तीन रजत के साथ तालिका के शीर्ष से दूसरे स्थान पर लुढ़क गया है। तीसरे स्थान पर जापान आ गया है, जो चार स्वर्ण, दो रजत और दो रजत झटक चुका है।

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Magazine Power by WEN Themes