दुनिया को अलव‍िदा कह गए मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 की उम्र में ली आख‍िरी सांस

Pankaj Udhas

NEW DELHI. बॉलीवुड के मशहूर गायक (famous singer) पंकज उधास (Pankaj Udhas) का 72 साल की उम्र में निधन (death) हो गया। बता दें कि पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर के मौत की खबर की जानकारी शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा – बहुत ही दु:ख के साथ हमें आपको ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी यानी 2024 को निधन हो गया। वो लंबे समय से बिमार थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। जानकारी के मुताबिक पंकज का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

म्यूजिक जगत में छाया मातम

पंकज उधास के पीआर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंगर का निधन 26 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। लंबे समय से वो बीमार थे बीते कई दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सिंगर के निधन की जानकारी मिलने के बाद बाद म्यूजिक जगत में मातम छाया हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं असमय दुनिया से चले जाना फैंस को गमगीन कर गया। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहा है।

6 साल की उम्र में शुरू की थी संगीत

पंकज उधास के निधन से सेलेब्स दुखी हैं। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन खबर सुनने के बाद से दुखी हैं। उनका कहना है कि पंकज का ऐसे एसमय दुनिया से जाना म्यूजिक जगत के लिए बड़ा नुकसान है। जिसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती। कहा जाता है कि पंकज के म्यूजिकल करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र से हो गई थी। उनके घर में शुरू से ही संगीत का माहौल था। इसी को देखते हुए वो भी संगीत की दुनिया में आए और हमेशा के लिए उसके होकर रह गए थे। पंकज उधास के मुताबिक उनके संगीत का पहला एक्सपोजर स्कूल में प्रार्थना करने से शुरू हुआ था।

1980 में आया था पंकज का पहला एल्बम

बता दें कि पंकज उधास का 1980 में पहला एल्बम ‘आहट’ आया था। इसमें उन्होंने कई गजलें गाई थीं। तभी से पंकज उधास अपनी गजल गायिकी के लिए फेमस हुए। उनके फेमस गानों में ‘जिएं तो जिएं कैसे कैसे बिन आपके’,’चिट्ठी आई है’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल’,’ना कजरे की धार, ना मोतियों के हार’ शामिल हैं।

2006 में भारत सरकार ने पद्मश्री से किया सम्मनित

सिंगर का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जीतपुर में हुआ था। उनके पिता एक किसान थे। दोनों भाई भी सिंगर थे। पंकज बहुत साधारण जीवन जीते थे। साल 2006 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *