DU Teachers Protest : NTA के खिलाफ DU कर्मचारियों का अनिश्चित कालीन धरना जारी

Indefinite strike of DU employees against NTA continues

दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत कान्ट्रेक्ट कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन डुक्कू ) का अनिशिचित कालीन धरना पिछले 23 दिनों से जारी है। बीते मंगलवार यानि 22 अगस्त को कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर एक विशाल रैली निकाली।

जिसमें हजारो की तादात में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यह रैली गेट नं0 4 से शुरू होकर SOL होते हुऐ गेट नं0. 1 पर पहुंची और वहां जमकर नारेबाजी की। और एक खास नारा लगाते हुए कर्मचारी इस रैली में आगे बढे। “NTA के दलालों को जूता मारो सालों को ” डुक्कू प्रधान देवेंदर शर्मा जी का कहना है कि विश्वविद्यालय में पिछले 15-20 सालों से कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को परमानेंट करने की विश्वविद्यालय प्रशासन से कई बार मीटिंगस हुई। और विश्वविद्यालय प्रशासन ने हर बार आश्वासन दिया था कि इन कर्मचारियों के हित में काम किया जाएगा। लेकिन हाल ही में विश्वविद्यालय ने NTA के द्वारा एग्जाम करवा के सभी कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को फेल कर दिया है। और अब प्रशासन इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रहा है। लगभग 750 कर्मचारियों में से सिर्फ 22 को इस एग्जाम में पास किया गया। डुक्कू प्रधान का यह भी कहना है कि यह नंबर बिल्कुल ना के सामान है। और ये ही नहीं बल्कि विश्वविद्यालय ने DOPT के नियमों का भी उलंघन किया है।

क्योंकि DOPT के अनुसार कोई भी रिक्रूटमेंट प्रोसीजर एडवरटाइजमेंट से लेकर नियुक्ति तक 6 महीने में पूरा हो जाना चाहिए लेकिन विश्वविद्यालय ने ये प्रोसीजर 2 वर्ष में पूरा किया। जो यह साफ – साफ दर्शाता है कि दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन सभी नियमों को ताक पर रख कर अपनी मनमानी कर रहा है साथ शर्मा जी ने यह भी साफ कह दिया है कि अगर उनकी मांगे मानकर इन कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया तो ये आंदोलन और भयानक रूप ले सकती है। वहीं डुक्कू को समर्थन देने के लिए आए डॉ. आनंद प्रकाश सिंह डुटा (DUTE) EC मेंबर राजधानी कॉलेज, ने साफ – साफ कहा कि आज NTA देश की सबसे भ्रष्ट संस्था है, जो देशभर में एग्जाम करवा रही है। और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इसी संस्था से एग्जाम करवा के जमकर माल लुटा है। और कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों के पेट पर लात मारी।

××××××××××××××××××
For latest news, first Hand written articles & trending news Join Saachibaat telegram group
Click here to join:

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *