अनिल कपूर ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ में शत्रुघ्न सिन्हा को बताया ‘दोस्तों का दोस्त’, बोले, “मुझे गर्व है कि वो मेरे पड़ोसी हैं”

Entertainment 54

अनिल कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की पहचान दशकों पुरानी है। दोनों 1980 के दशक की फिल्म ‘युद्ध’ में साथ नज़र आए थे और असल ज़िंदगी में पड़ोसी भी हैं। स्टार प्लस के ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ में अनिल कपूर ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपनी दोस्ती का ज़िक्र किया और कहा कि उन्हें गर्व है कि शत्रुघ्न सिन्हा उनके पड़ोसी हैं।

शो के ‘ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग’ स्पेशल में बिहार के प्रतिभागी लालमणि श्रीवास्तव ने खुद को दुनिया का सबसे खुश इंसान बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग हमेशा खुश रहते हैं। इस पर अनिल कपूर ने मशहूर कहावत सुनाई, “जो न कटे आरी से, वो कटे बिहारी से।” फिर उन्होंने बिहार की प्रतिभाओं की तारीफ़ करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा का ज़िक्र किया, जो खुद बिहार से हैं।

अनिल कपूर ने कहा, “मेरे पड़ोसी हैं शत्रुघ्न सिन्हा साहब, वो बिहार से हैं। मैं उनकी बहुत इज़्ज़त करता हूँ। बहुत बढ़िया इंसान हैं और मैं दिल से उनको चाहता हूँ। इन फ़ैक्ट, वो दोस्तों के दोस्त हैं शत्रुघ्न साहब और मुझे गर्व है कि वो मेरे पड़ोसी हैं।”

देखिए ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *