कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी बार बनने वाले हैं मम्मी-पापा

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आज फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

कियारा और सिद्धार्थ ने एक बेहद प्यारी तस्वीर के जरिए ये गुड न्यूज शेयर की। तस्वीर में उनकी बेटी सरायाह के नन्हे हाथों में छोटे-छोटे बेबी सॉक्स नजर आ रहे हैं, जबकि कियारा और सिद्धार्थ के हाथ भी तस्वीर का हिस्सा हैं। इसके साथ कपल ने लिखा कि वे एक बार फिर इस खूबसूरत तोहफे के लिए बेहद खुश और आभारी हैं।

दिलचस्प बात ये है कि कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी पहली बेटी सरायाह का स्वागत जुलाई 2025 में किया था। यानी अब एक साल से कुछ ज्यादा समय बाद ही कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी है।

जैसे ही पोस्ट सामने आई, करण जौहर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और परिणीति चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में कपल को बधाई दी। फैंस के लिए इस खबर की खास बात ये भी रही कि जिस तरह पहली बेटी के जन्म की खबर बेहद प्राइवेट और प्यारे अंदाज में शेयर की गई थी, उसी तरह इस बार भी कपल ने अपनी पर्सनल लाइफ को ग्लैमरस बनाने के बजाय एक सिंपल फैमिली मोमेंट के जरिए खुशखबरी दी।

सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान हुई थी। दोनों ने 2023 में राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी और अब उनकी फैमिली जल्द ही चार लोगों की होने वाली है।

फिलहाल कपल ने बच्चे के आने की तारीख या प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई और जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन एक बात साफ है—सरायाह जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हैं और मल्होत्रा फैमिली में एक बार फिर जश्न का माहौल है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *