दीपिका पादुकोण के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटी के माता-पिता बने दीपिका-रणवीर

Deepika and Ranveer

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल दूसरी बार माता-पिता बन गया है। 19 सितंबर 2026 को दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।

दीपिका और रणवीर ने अपनी नन्ही बेटी की तस्वीर तो शेयर नहीं की, लेकिन एक बेहद प्यारे अंदाज में उसके आने की जानकारी दी। पोस्ट में ‘Welcome Baby Girl’ लिखा था और साथ में बच्ची की जन्मतिथि 19/9/2026 भी दी गई। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सितारों की तरफ से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

इस खबर के साथ उनकी बड़ी बेटी दुआ भी अब बड़ी बहन बन गई हैं। दुआ का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि दोनों बेटियों का जन्म सितंबर महीने में ही हुआ है।

दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर इसी साल सामने आई थी। इसके बाद से ही फैंस लगातार उनके दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे थे। अब आखिरकार वह इंतजार खत्म हो गया है और दीपिका-रणवीर के परिवार में एक और नन्ही सदस्य शामिल हो गई है।

फिलहाल कपल ने अपनी बेटी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। फैंस को अब इंतजार है कि दीपिका और रणवीर कब अपनी नन्ही बेटी की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर करते हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *