Weather Update: गुजरात-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में भी बरसेंगे बादल

Heavy rain 2

New Delhi: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता सोमवार को भी बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 सितंबर को गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम और ओडिशा में 14 से 15 सितंबर के दौरान बारिश के साथ गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

दक्षिण भारत में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर

दक्षिण भारत के कई इलाकों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। 13 से 19 सितंबर के बीच कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं केरल, आंध्र प्रदेश और माहे में 14 और 15 सितंबर को तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। तेलंगाना में भी 14-15 सितंबर को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी बादल और बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-NCR में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर में भी बारिश का एक दौर देखने को मिल सकता है। वहीं 15 से 17 सितंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

ओडिशा के पांच जिलों में येलो अलर्ट, 17 सितंबर तक असर

गणेश पूजा के बीच मौसम विभाग ने ओडिशा में भी बारिश को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। सोमवार के लिए क्योंझर, मयूरभंज, रायगढ़ा, कोरापुट और गजपति जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, सोनपुर, बौध, नुआपाड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी, कंधमाल, नबरंगपुर, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 17 सितंबर तक मौसम की ऐसी स्थिति बनी रह सकती है।

रविवार को भी कई राज्यों में हुई भारी बारिश, बाजारों में जलभराव से परेशानी

इससे पहले रविवार को पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों में तेज बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हुई। कोलकाता में दक्षिणी हिस्से के गरियाहाट से न्यू मार्केट और उत्तरी क्षेत्र के मानिकतला तक कई प्रमुख बाजारों में बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की ओर से पहले ही कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। अब सोमवार को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *