दिल्ली के Satya Niketan में PG की इमारत गिरने से हुई दर्दनाक घटना के बाद अब MCD ने राजधानी में unsafe और unauthorized buildings के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद से ही दिल्ली में ऐसी इमारतों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे।
हादसे के बाद MCD ने अपने सभी 12 जोन में enforcement और demolition drive को तेज किया है। अधिकारियों का फोकस उन इमारतों पर है जो बिना जरूरी मंजूरी के बनाई गई हैं, construction norms का पालन नहीं करतीं या लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।
इस कार्रवाई का मकसद सिर्फ अवैध निर्माण हटाना नहीं, बल्कि भविष्य में किसी और बड़े हादसे को रोकना भी है। खासतौर पर PG, छात्र आवास और ऐसी इमारतों की जांच पर ध्यान दिया जा रहा है जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।
Satya Niketan हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने student accommodation की कमी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक high-powered committee बनाने को भी मंजूरी दी है। समिति दिल्ली में छात्रों के लिए सुरक्षित आवास की जरूरत का आकलन करेगी और safety protocols, evacuation plans तथा शिकायतों के लिए digital व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सुझाव देगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस crackdown से दिल्ली में लंबे समय से चल रहे unauthorized construction पर लगाम लग पाएगी? फिलहाल MCD की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में कई और unsafe structures पर एक्शन देखने को मिल सकता है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group