ब्राज़ील आ रहा है इसलिए भारत पगला रहा है!

Brazil

खबर है कि ब्राज़ील की फुटबाल टीम भारत आ रही हैl लेकिन क्यों आ रही है? इस सवाल का जवाब शायद देश की फुटबाल फेडरेशन के पास भी नहीं होगा l लेकिन ब्राज़ील का नाम सुनने के बाद से देश भर के फुटबाल प्रेमियों के कान खड़े हो गए हैं l कब आ रही है? कितने मैच खेलेगी और आएगी भी या नहीं? इस प्रकार के सवाल पूछे जा रहे हैं l यह भी पूछा जा रहा है कि नेमार और विनीशियस जूनियर आएंगे या नहीं? सवाल बहुत हैं लेकिन इन सब सवालों का जवाब भी एक सवाल में दिया जा सकता है l यह कि ब्राज़ील क्यों आ रही है? क्या उनका स्तर इस कदर गिर गया है कि एक महां फिसड्डी देश से खेलने आ रहे हैं? आखिर वे आएँगे तो क्या सीख कर जाएंगे और क्या कुछ सिखा कर जाएंगे?

आखिर भारतीय फुटबाल और उसके पागल फुटबाल प्रेमियों के पास सीखने सिखाने के लिए क्या है? हां, फज़ीहत करवाने के लिए तो बहुत कुछ है l पेले, रोनाल्डो, रोनाएलडीनो , काका, नेमार जैसे महां खिलाड़ी पैदा करने वाले देश को आखिर भारतीय फुटबाल में क्या रूचि हो सकती है? रूचि ब्राज़ील के खिलाड़ियों की नहीं होगी l आखिर एक मरी,लुटी फुटबाल से उन्हें क्या मिल सकता है? कुछ एक करोड़ भारतीय रुपए उनके हिस्से आ सकते हैं लेकिन इस बात कि कोई गारंटी नहीं कि ब्राज़ील अपनी फीफा टीम भेजेगा l हो सकता है कोई क्लब स्तरीय, स्कूल कॉलेज की टीम खेलने आए और भारतीय फुटबाल की फज़ीहत कर डाले l

लेकिन देश का नंग और बदनाम सोशल मीडिया ऐसी कहानियां गढ़ रहा है जैसे कि पेले महान क़ब्र से उठ कर आ रहे हों या विनी अपने जूते पैने कर रह हो l मेस्सी भी तो आया था l देश के माफिया ने उसकी यात्रा को कब्ज़ा लिया था l पिछले कुछ सालों में पेले और माराडोना जैसे महान खिलाड़ी भी आए, खेल कर भी गए लेकिन भारतीय फुटबाल को क्या मिला?करोड़ों बहाकर गालियां, थू थू और लानत l फीफा रैकिंग की टॉप टीमों में शामिल ब्राज़ील 140वें नंबर के महाफिसड्डी से कुछ भी सीख कर नहीं जाएगा और ना ही भारतीय फुटबाल को कुछ सीखने को मिलेगा l हां, आरोप प्रत्यारोपों का पिटारा और भारी ज़रूर हो जाएगा l

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *