राजधानी के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित WBC म्यूथाई इंडिया चैंपियनशिप में देश के 18 राज्यों के लगभग 200खिलाडियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से हॉकी के महानतम खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद और महाबली सतपाल पहलवान को अपनी कलाकारी और दमखम से मन्त्रमुग्ध कर फिया l
प्रतियोगिता का आयोजन डायरेक्टर श्री संजीव कुमार तथा चेयरमैन श्री डी.सी. भोला के नेतृत्व में किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश में म्यूथाई खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना था ।
तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्गों के विभिन्न आयु और भार वर्गों में म्यूथाई के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए।
डायरेक्टर जनरल श्री संजीव कुमार तथा चेयरमैन श्री डी.सी. भोला के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश में म्यूथाई खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना था । प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में पद्मभूषण एवं पद्मश्री से सम्मानित, ओलंपियन पहलवान महाबली सतपाल तथा ओलंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद उपस्थित रहे। इसके अलावा मॉडर्न पैंथन गेम्स फेडरेशन के संस्थापक विजेंद्र गोयल तथा PEFI के महासचिव पीयूष जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
ओलंपियन एवं अर्जुन अवॉर्डी अशोक ध्यानचंद ने वरिष्ठ खेल पत्रकारों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि खेलों के विकास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देश और समाज तक पहुंचाने में मीडिया और खेल पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका हैl
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों बिपिन बहुगुणा, राजेश राय, नवीन शर्मा, शाहिद आज़मी और अंचित गाँगुली सहित कई जाने-माने पत्रकारों को अशोक ध्यान चंद और महाबली सतपाल के हाथों पुरस्कृत किया गया l
WBCओपन एमेच्योर म्यूथाई चैंपियनशिप 2026 में 18 राज्यों के 189 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक की टीम ने 17 स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पश्चिम बंगाल की टीम ने 7 स्वर्ण पदक जीतकर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम ने 3 स्वर्ण पदक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया चैंपियनशिप के अंतर्गत आयोजित “किंग ऑफ द रिंग” मुकाबलों में केरल के अक्षय कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते ट्रॉफी अपने नाम की और राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में रिंग सुपरवाइज़र के रूप में केरल के श्री साजन पी.पी. तथा उत्तर प्रदेश की सुश्री शालिनी सिंह की भूमिका को सराहा गया l किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ खेल पत्रकारों – विपिंन बहुगुणा, राजेशराय, नवीन शर्मा, शाहिद आज़मी और अचिंत गाँगुली को विशेष रूप से सम्मानित किया गया l पत्रकारों और जानी मानी खेल हस्तियों की उपस्थिति में म्यूथाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखते ही बनता था l महाबली सतपाल ने बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजकों की पीठ थपथपाई तो अशोक ध्यानचंद को लगता है कि यह मार्शल आर्ट्स खेल जल्दी ही ओलंपिक में जगह बना सकता हैl
एक संयुक्त बयान में अशोक ध्यानचंद और पेफी के महासचिव पियूष जैन ने म्यूथाई के भविष्य को उज्जवल बताया और कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से देश में म्यूथाई खेल को नई पहचान मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
![]() |
Rajender Sajwan, Senior, Sports Journalist |
