फीफा कप : बेगानी शादी में हम भी नाचेंगे!

FIFA CUP 2026

दिल्ली सरकार ने देश के फुटबाल प्रेमियों, खिलाड़ियों और फुटबाल के कारोबारियों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए फीफा वर्ल्ड कप का लुत्फ उठाने वालों के हित में राजधानी के सभी होटलों और रेस्टोरेंट को प्रातः चार बजे तक खुले रखने का फैसला किया है l कुछ खेल संस्थाओं और प्रेस क्लब जैसे संस्थानों ने भी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल को लाइव दिखाने के लिए इंतजाम किए हैं l ऐसा सिर्फ देश की राजधानी में ही नहीं हो रहा लगभग पूरे देश में अर्जेटीना और स्पेन के निर्णायक मुकाबले को लेकर खासी उत्सुकता है और इसी प्रकार की व्यवस्था की गई है l
बेशक़, दिल्ली और देश के अन्य महानगरों की सरकारों का फुटबाल प्रेम काबिले तारीफ़ है l लेकिन अच्छा यह होता कि बेगानी शादी में नाचने वाले और धूम धड़ाके में अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाली देश की सरकार, राज्य सरकारों और भारतीय फुटबाल के ठेकेदारों ने इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी फुटबाल का हाल चाल भी पूछा होता! यह जानने का प्रयास किया होता कि हम दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल में कहाँ हैँ? और नहीं हैं तो ऐसा क्यों है और क्या उपाय किए जाने चाहिए?
उम्मीद है फीफा कप और फुटबाल को होली दीपावली, ईद और अन्य राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त त्योहारों जैसा सम्मान देने वाली सरकारें फीफा कप की हैसियत और लोकप्रियता से सबक लेकर भारतीय फुटबाल की बेहतरी के लिए प्रयास करेंगी l बेशक, देश की सरकारों ने फुटबाल की गरिमा और लोकप्रियता को जान पहचान लिया होगाl
पता चल गया होगा कि क्यों फुटबाल खेल श्रेष्ठ है, क्यों फुटबाल विश्व कप विश्व शांति और एकात्मकता का प्रतीक है l देर से ही सही देश के शाशक, प्रशाशकों को फुटबाल की महानता का पता चल गया है l अब उनका कर्तब्य बनता है कि भारतीय फुटबाल के उत्थान के लिए आज और अभी जे जुट जाएं ताकि भारतीय फुटबाल भी फीफा कप में खेल कर देशवासियों को धन्य कर सके l

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *