भारतीय बैंकिंग जगत से इस वक्त की एक बहुत बड़ी हलचल सामने आ रही है. सरकार काफी समय से आईडीबीआई बैंक को पूरी तरह निजी हाथों में सौंपने की योजना पर काम कर रही थी और अब इसे खरीदने के लिए एक बड़ा खरीदार सामने आता दिख रहा है. कनाडा के मशहूर अरबपति प्रेम वत्सा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स इस बैंक को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे निकल चुकी है. यह सौदा भारतीय बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े सौदों में से एक माना जा रहा है जिसके लिए कई अरब डॉलर की बातचीत चल रही है.
सरकार और एलआईसी बेच रहे हैं अपनी बड़ी हिस्सेदारी
इस समय आईडीबीआई बैंक का ज्यादातर नियंत्रण भारत सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के पास है. इन दोनों के पास बैंक के पचानवे प्रतिशत से भी ज्यादा शेयर हैं. अब सरकारी रणनीतिक योजना के तहत इसमें से लगभग साठ प्रतिशत हिस्सेदारी को किसी प्राइवेट खिलाड़ी को बेचने की तैयारी है. इस रेस में दुबई के एक बड़े बैंक ने भी रुचि दिखाई थी लेकिन कनाडाई कंपनी ने अपनी शर्तों और पैसों के मामले में बाजी मार ली है. हालांकि अभी सरकार और रिजर्व बैंक की अंतिम मुहर लगना बाकी है जिसके लिए कागजी कार्रवाई की जांच चल रही है.
आम ग्राहकों के खातों और जमा पूंजी पर क्या होगा असर
इस खबर के आते ही उन करोड़ों लोगों के मन में डर बैठ गया है जिनका खाता इस बैंक में है. अगर आपका भी खाता आईडीबीआई बैंक में है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. बैंक का मालिक बदलने से आम जनता की जमा पूंजी पर कोई आंच नहीं आती है. आपका पैसा आपके फिक्स्ड डिपॉजिट और खाते में पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई हर बदलाव पर कड़ी नजर रखता है इसलिए आपके एटीएम कार्ड चेकबुक या लोन की पुरानी शर्तों में कोई अचानक फेरबदल नहीं होगा.
आने वाले समय में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं
इस बड़े सौदे को आने वाले कुछ हफ्तों के भीतर अंतिम रूप दिया जा सकता है क्योंकि इसके लिए कई सरकारी विभागों से मंजूरी लेनी होती है. इस निजीकरण से सरकार को अपनी संपत्तियों को बेचने का लक्ष्य पूरा करने में मदद मिलेगी. वहीं दूसरी तरफ बैंक के ग्राहकों को फायदा यह हो सकता है कि नई प्राइवेट कमान आने के बाद बैंक की सुविधाएं और ज्यादा आधुनिक हो सकती हैं. ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स में नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जिससे उनका बैंकिंग अनुभव पहले से बेहतर हो जाएगा.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1