इसे क्रिकेट की उल्टी गिनती मान लें!

Sports News 3 1

आयरलैंड ने भारत को 2-0 से हरायाl यह खबर सुनी तो सोचा शायद हॉकी या फुटबाल मैच में ऐसा हुआ होगा l अतः ज्यादा गौर नहीं किया लेकिन जब एक टीवी चैनल ने क्रिकेट में हार की खबर को विस्तार से सुनाया तो माथा ठनक गया l विश्वास नहीं हो रहा था कि क्रिकेट में कोई अदना सा देश हमें पटक सकता है l लेकिन शर्मनाक बात यह है कि हम एक नहीं दो – दो बार पिटे l वर्ल्ड कप फुटबाल के चलते यह खबर खास महत्व नहीं रखती लेकिन जिस देश में धर्म कर्म सब कुछ क्रिकेट है और क्रिकेट देखे सुने बिना करोड़ों का खाना हजम नहीं होता उसकी हार, वह भी एक प्यादे के हाथों! सचमुच हैरान परेशान करने वाली है l फुटबाल में हारते तो कोई मलाल नहीं होता, क्योंकि फुटबाल में तो 20-0 से भी हार सकते हैं l लेकिन क्रिकेट की हार को लेकर चर्चा चल निकली हैl कुछ असंतुष्ट और क्रिकेट से परहेज करने वाले तो यहाँ तक कहने लगे हैं कि क्रिकेट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है l

हार को बर्दाश्त किया जा सकता हैl लेकिन यह हार टी 20 इंटरनेशनल सीरीज में हुई है और इसी पेट्रन को आगामी ओलंपिक में शामिल किया गया है l अर्थात लगातार सुर्खियों में रहने वाली भारतीय क्रिकेट को आयरलैंड ने हैसियत का आईना दिखा दिया है l अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंण्ड, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका जैसे देश ही भारत के लिए खतरा नहीं हैं l आयरलैंड चुपके चुपके बड़ी चुनौती बन कर उभरा है और भारत को दो बार पीट कर उसने अपनी तैयारी का प्रमाण दे दिया है l

फुटबाल वर्ल्ड कप के चलते क्रिकेटकी शर्मनाक हार पर आम भारतीय को कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है लेकिन क्रिकेट की खाने वाले, गुणगान करने वाले और क्रिकेट से कमाने वाले इस हार से तिलमिला गए हैं l टीम कोच, कप्तान और खिलाड़ियों को बुरा भला कह रहे हैं l अपना अपना ज्ञान बघार रहे हैं l लेकिन उनसे आयरलैंड के विजेता खिलाड़ियों की तारीफ़ करते नहीं बन पा रहा l क्रिकेट में आयर लैंड की शख्शियत किसी से छिपी नहीं है l लेकिन उसने विश्व विजेता भारत को पीट कर यह साबित कर दिया है कि कोई भी उसे हरा सकता है l

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *