मिडिल ईस्ट से ऐतिहासिक खबर: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता पूरा, ट्रंप ने किया ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खोलने का एलान

world news

मिडिल ईस्ट यानी पश्चिम एशिया में पिछले साढ़े तीन महीनों से जारी भीषण युद्ध अब पूरी तरह थम गया है। अमेरिका और ईरान के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता पूरा हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस बड़ी कामयाबी का आधिकारिक एलान किया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान के साथ समझौता पूरी तरह संपन्न हो चुका है और उन्होंने अमेरिकी नौसेना को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से तुरंत सैन्य नाकेबंदी हटाने के आदेश दे दिए हैं। इस समझौते के साथ ही दोनों देशों ने सभी मोर्चों पर सैन्य अभियानों को तुरंत और हमेशा के लिए रोकने की घोषणा की है।

ट्रंप का बड़ा एलान: ‘दुनिया के जहाजों, अपने इंजन स्टार्ट करो’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते की पुष्टि करते हुए पूरी दुनिया को बधाई दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो चुका है। सभी को बहुत-बहुत बधाई। मैं इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से मुफ्त की मंजूरी देता हूं और अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को तुरंत हटाने का आदेश देता हूं। दुनिया भर के जहाजों, अपने इंजन स्टार्ट करो और तेल को बहने दो।”

इस समझौते के तहत पिछले तीन महीनों से बंद पड़ा दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्ग यानी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अब दोबारा व्यापार के लिए पूरी तरह खुल जाएगा। इससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सामान्य होने की उम्मीद है।

पाकिस्तान और कतर ने निभाई बड़ी भूमिका, स्विट्जरलैंड में साइन होगी डील

इस ऐतिहासिक समझौते को अमलीजामा पहनाने में पाकिस्तान और कतर ने मुख्य मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताया कि तेहरान और दोहा में करीब 14 से 17 घंटे चली बेहद लंबी और गहन चर्चा के बाद दोनों देश युद्ध रोकने पर सहमत हुए हैं।

इस समझौते के तहत लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जारी सैन्य कार्रवाइयां तुरंत प्रभाव से स्थायी रूप से बंद कर दी जाएंगी। दोनों देशों के प्रतिनिधि अब 19 जून (शुक्रवार) को स्विट्जरलैंड में आधिकारिक हस्ताक्षर समारोह के लिए मिलेंगे। हालांकि, ईरानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस समझौते का मतलब यह नहीं है कि वे अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर रहे हैं, बल्कि अगले 60 दिनों तक इस समझौते के नियमों और प्रतिबद्धताओं की कड़ी निगरानी की जाएगी।

फ्रीज संपत्तियां होंगी बहाल और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर आगे होगी बात

इस शुरुआती समझौते के तहत यह भी खबर आ रही है कि अमेरिका बातचीत शुरू होने से पहले ईरान की फ्रीज की गई करीब 12 बिलियन डॉलर की संपत्ति को रिलीज कर सकता है। हालांकि, ईरान के परमाणु कार्यक्रम (Nuclear Program) और यूरेनियम संवर्धन जैसे सबसे संवेदनशील मुद्दों पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है।

ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि परमाणु हथियारों से जुड़े मुद्दों और अन्य तकनीकी पहलुओं पर अगले 60 दिनों के भीतर विस्तार से चर्चा की जाएगी। फिलहाल, इस समझौते से दुनिया ने एक बड़े वैश्विक आर्थिक संकट और संभावित तीसरे विश्व युद्ध के खतरे से बड़ी राहत की सांस ली है।

×××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *