New Delhi: देशभर में मौसम ने अलग-अलग रूप दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक तरफ नौतपा की शुरुआत के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर तेज हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में बारिश और आंधी ने लोगों को राहत भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है।
दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट
दिल्ली-NCR में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि शाम के समय धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी भी मौसम का मिजाज बदल सकती है। उत्तर प्रदेश में भी गर्म हवाओं के साथ कई जिलों में धूलभरी आंधी का असर देखने को मिलेगा। वहीं पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बिहार और झारखंड में भी उमस भरी गर्मी के बीच तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राहत की बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में कई राज्यों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
पहाड़ी राज्यों में बदला मौसम का मिजाज
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ले ली है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
