धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर: IPL 2026 में फिर दिखेगा ‘थाला’ का जलवा इस दिन हो सकती है मैदान पर वापसी

MS Dhoni 2

आईपीएल की बात हो और एमएस धोनी का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर बस यही चर्चा चल रही थी कि क्या माही भाई अगला सीजन खेलेंगे या नहीं? अब जो खबरें निकलकर आ रही हैं, उन्होंने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है धोनी एक बार फिर आईपीएल 2026 में पीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने वाले हैं।

क्या ये वाकई आखिरी सीजन होगा

ये सवाल तो पिछले 4-5 साल से हर बार उठता है, लेकिन धोनी हर बार अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर देते हैं। वैसे तो माही अब 40 पार कर चुके हैं

पर उनकी फुर्ती देखकर आज भी नहीं लगता कि वो रिटायरमेंट के मूड में हैं। 2026 के सीजन में धोनी का रोल थोड़ा फिनिशर वाला होगा। वो शायद ऊपर बैटिंग करने न आएं पर आखिरी के 2-3 ओवरों में जो वो लंबे छक्के मारते हैं, उसी का तो सारा पैसा वसूल है।

चेपॉक का मैदान और वही पुराना जादू

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जब धोनी एंट्री लेते हैं, तो शोर इतना होता है कि कान के पर्दे फट जाएं। खबरें हैं कि मार्च के आखिरी हफ्ते में जब आईपीएल शुरू होगा, तो ओपनिंग मैचों में ही धोनी अपनी टीम CSK के लिए पहला मैच खेलेंगे। उन्होंने अभी से अपनी ट्रेनिंग और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

सिर्फ प्लेयर नहीं पूरी टीम की जान हैं माही

देखा जाए तो धोनी अब सिर्फ एक प्लेयर नहीं रह गए हैं, वो सीएसके के लिए एक मेंटर की तरह हैं। नए लड़कों को फील्ड पर कैसे सेट करना है और कब किस बॉलर को लाना है, ये दिमाग आज भी धोनी का ही चलता है। विपक्षी टीमें भी जानती हैं कि जब तक माही विकेट के पीछे खड़ा है मैच खत्म नहीं हुआ है।

तो भाई लोग, तैयार हो जाओ अपनी जर्सी निकाल लो और टीवी के सामने बैठने का जुगाड़ कर लो। इस बार का आईपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं बल्कि माही के फैंस के लिए एक बहुत बड़ा जश्न होने वाला है

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *