टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। वह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
सिर्फ 5 रन बनाकर तोड़ सकते हैं विराट कोहली का रिकॉर्ड
बटलर को भारत के खिलाफ टी20I में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल करने के लिए सिर्फ 5 रन की जरूरत है। वर्तमान में यह रिकॉर्ड भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 648 रन बनाए हैं। बटलर के खाते में अभी 644 रन हैं, और सेमीफाइनल का यह मुकाबला उनके लिए इतिहास रचने का बड़ा अवसर लेकर आ रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 में शीर्ष रन–स्कोरर की रेस
कोहली और बटलर के अलावा इस सूची में कई अन्य प्रमुख खिलाड़ी शामिल रहे हैं। इन मैचों में लगातार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में भारत के रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने 467 रन बनाए हैं। यह रेकॉर्ड इंग्लैंड और भारत के बीच टी20 प्रतिद्वंद्विता की तीव्रता को दर्शाता है और बताता है कि यह मुकाबला कितना प्रतिस्पर्धी रहा है।
वर्ल्ड कप में अब तक नहीं चला है बटलर का बल्ला
हालांकि बड़े मुकाबले से पहले इंग्लैंड की चिंता यह है कि बटलर का फॉर्म अब तक खास नहीं रहा है। मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 62 रन ही बनाए हैं। उनकी औसत और स्ट्राइक रेट दोनों उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में इंग्लैंड चाहेगा कि उनका दिग्गज खिलाड़ी सेमीफाइनल में लय में लौटे और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाए। दूसरी ओर भारतीय गेंदबाज हर हाल में उन्हें जल्द आउट करने की रणनीति अपनाएंगे।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1
![]() |
Ms. Pooja, |
