राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में नए कप्तान के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी. दरअसल ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने अपने स्टार प्लेयर्स की अदला बदली की थी. चेन्नई के रवींद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान में चले थे और उनकी जगह राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चेन्नई में शामिल हो गए थे. सैमसन के सीएसके में जाने में बाद राजस्थान के कप्तान की कुर्सी खाली हो गई थी और अंदाजा लगाया जा रहा था कि जडेजा को काफी अनुभव होने के कारण कमान मिल सकती है, मगर क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान होंगे.
पराग की कप्तानी में मिली 2 जीत
पराग की कप्तानी में राजस्थान 8 में से केवल 2 मैच जीती थी। राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान के साथ-साथ कोच को भी बदल दिया है। राहुल द्रविड़ की जगह कुमार संगकारा कोच की भूमिका निभाएंगे। राजस्थान रॉयल्स को बीते साल 14 मैच में सिर्फ 4 में जीत मिली थी। वह अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही थी।
सात सीजन से है टीम का हिस्सा
रियान पराग ने आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू किया था. तब से अबतक वह इस टीम की तरफ से कुल सात सीजन खेल चुके हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने देश की प्रतिष्ठित लीग में कुल 83 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 72 पारियों में 26.1 की औसत से 1566 रन निकले हैं. पराग के नाम आईपीएल में सात अर्धशतक दर्ज है.
रियान पराग की कहानी
2019 में IPL में डेब्यू करने के बाद से पराग ने राजस्थान के लिए सभी सात सीजन खेले हैं. उन्हें पिछले दो सीजन में उनके सभी मैच खेलने का मौका मिला. 2024 में उन्होंने 52.09 की औसत से 573 रन बनाए थे, जबकि स्ट्राइक रेट 149.21 था. कुल मिलाकर उन्होंने राजस्थान के लिए 84 मैच खेले हैं जिनमें 1566 रन और सात विकेट लिए हैं. वहीं सैमसन ने 11 सीजन राजस्थान के लिए खेले और पिछले IPL सीज़न के बाद उन्होंने इशारा किया था कि वह बदलाव चाहते हैं और RR उन्हें रिलीज करना चाहता है.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1