आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग में बड़ा फैसला हुआ है, जहां PCB को फिर से घुटने टेकने पड़े हैं। एबीपी की रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए मान गई है। खबर यह भी है कि उसकी तीन डिमांड को आईसीसी ने खारिज कर दिया है। मतलब 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा.
24 घंटे का दिया था समय
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने इससे पहले कहा था कि मामले पर औपचारिक फैसला अगले 24 घंटे में लिया जाएगा। पाक बोर्ड प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि मंगलवार या बुधवार तक इस पर अंतिम फैसला आ जाएगा। नकवी ने यहां एक प्रेस अमीनुल इस्लाम के साथ आईसीसी से बातचीत को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, हम अपने मेहमानों का सम्मान करते हैं और आईसीसी हमारे घर आई है तो हमने उन्हें पूरा सम्मान दिया। बांग्लादेश सही था तो हमें उसका साथ देना ही था। सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। इस बीच, आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि बीसीबी को विवाद निपटान समिति के पास जाने का अधिकार है। आईसीसी के मौजूदा नियमों के तहत यह अधिकार बरकरार है।
पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
पाकिस्तान सरकार ने दावा किया है कि इस देशों ने उससे भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले से बदलने का आग्रह किया था। इसी वजह से उसने अपना फैसला बदला है। पाकिस्तान सरकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, बीसीबी और आईसीसी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के नतीजों के बारे में जानकारी दी।
पाकिस्तान ने की थी मांग
टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स बांग्लादेश भी आईसीसी से रेवेन्यू में ज्यादा बड़ा हिस्सा चाहता है. और साथ ही उसने एक वैश्विक टूर्नामेंट के आयोजन के अधिकार की भी मांग की है. यह साल 2028 में होने वाला अंडर-19 वर्ल्ड कप हो सकता है. वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने न सिर्फ अधिक पैसा मांगा है बल्कि आईसीसी से एक अनोखी मांग भी की है. पीसीबी ने आईसीसी से कहा है कि वह बीसीसीआई को राजी करे कि वह अपनी सरकार को भारत-पाकिस्तान सीरीज करवाने की सहमति दे.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1