अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने घटाया टैरिफ , पीएम मोदी ने पोस्ट के जरिए किया धन्यवाद

Modi and Trump 2

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार शाम फोन पर अहम बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को बड़ी व्यापारिक राहत देते हुए टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। हालांकि इस ऐलान से पहले ही ट्रंप की ओर संकेत मिलने लगे थे।

पीएम मोदी ने ट्रंप का किया धन्यवाद

इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद। जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं। मैं अपनी पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।


मेड इन इंडिया उत्पादों पर कम हुआ टैरिफ

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि जब दो बड़े लोकतांत्रिक देश और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मिलकर काम करती हैं, तो इसका लाभ आम जनता को मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है और भारत उनके शांति प्रयासों का पूरा समर्थन करता है.

राष्ट्रपति ट्रंप घटाया टैरिफ

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध और दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के तहत रेसिप्रोकल टैरिफ को 18 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही भारत अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य तक लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। ट्रंप के मुताबिक भारत ने अमेरिकी ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि, कोयला सहित कई उत्पादों की 500 अरब डॉलर से अधिक की खरीद और ‘BUY AMERICAN’ को उच्च स्तर पर बढ़ावा देने का वादा किया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *