न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ हासिल की जीत, मैच में भारत को 41 रनों से हराया

cricket 5

न्यूजीलैंड ने रविवार को भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 41 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है। न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली की शतकीय पारी की मदद से वापसी की कोशिश की लेकिन पूरा ओवर नहीं खेल सके। भारत ने 46 ओवर में सभी विकेट खोकर 296 रन बनाए। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 124 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए फोक्स और क्लार्क ने 3-3 विकेट लिए।

भारत ने 71 रन पर गवाए 4 विकेट

टीम इंडिया ने शुरुआत तेज की थी लेकिन एक बार विकेट गिरने शुरू हुए तो टॉप ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया. टीम इंडिया ने सिर्फ 71 रन तक ही अपने 4 विकेट गंवा दिए. जैक फोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क और काइल जैमीसन ने टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया. वहीं पिछले मैच में डेब्यू करने वाले स्पिनर जेडन लेनॉक्स ने केएल राहुल को फंसाकर मुश्किलें बढ़ा दीं.

न्यूजीलैंड ने की पहले बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 137 रन बनाए हैं। भारत की ओर से हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी रही। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में हेनरी निकोलस का विकेट गंवाया। वह खाता नहीं खोल सके। उन्हें अर्शदीप सिंह ने आउट किया। इसके बाद हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कॉनवे 5 रन ही बना सके।

37 साल बाद वनडे सीरीज जीता न्यूजीलैंड

भारत को पहली बार भारत में न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में हराया है। इसके लिए कीवी टीम को 37 साल एक महीने का इंतजार करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने भारत में पहली एकदिवसीय द्विपक्षीय सीरीज दिसंबर 1988 में खेली थी। अब 37 साल एक महीने के इंतजार और सात लगातार भारत में वनडे सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने पहली वनडे सीरीज भारत में जीती।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *