द राजा साहेब फिल्म को भी मिला दर्शकों का प्यार, सिनेमाघरों में हुई फ्लॉप

The Raja Saheb

प्रभास की पैन इंडिया हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाने से चूक गई है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म का बिजनेस बता रहा है कि फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई है। फिल्म रिलीज को एक हफ्ता हो गया है, लेकिन फिल्म 150 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। फिल्म ने आज यानी 7वें दिन सिंगल डिजट में कमाई की है।

पिछले सात दिनों की कमाई

प्रभास की द राजा साब 5 भाषाओं में रिलीज हुई है। हिंदी में इस फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन 5.1 करोड़, तीसरे दिन 4.65 करोड़, चौथे दिन 1.5 करोड़, 5वें दिन 1.4 करोड़ औ छठे दिन 2 करोड़ की कमाई की। 7वें दिन में हिंदी भाषा का डेटा अभी सामने नहीं आया है।

400 करोड़ में बनीं यह फिल्म

‘द राजा साब’ के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात इसकी भारी-भरकम लागत है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट करीब 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है जबकि एक हफ्ते में ये फिल्म अपनी लागत का 30 से 35 फीसदी भी नहीं निकाल पाई है। अब तक फिल्म 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी जिससे इसके हिट होने की उम्मीदें लगभग खत्म होती नजर आ रही हैं।

द राजा साब’ में कौन थे कलाकार?

फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, संजय दत्त,जरीना वहाब, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार ने अहम भूमिका निभाई है। खासतौर पर संजय दत्त की मौजूदगी ने फिल्म के इमोशनल एंगल को और मजबूत किया है जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *