दिल्ली में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के घर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

BJP leader Ravi Shankar Prasad

राजधानी दिल्ली के हाई-प्रोफाइल इलाके मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 8:05 बजे हुई, जब घर के एक कमरे में रखे बेड में आग भड़क उठी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की तेज कार्रवाई से महज 10 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

किसी की जख्मी होने की खबर नहीं

इस घटना में राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग लगने के समय संबंधित कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। आग का केंद्र बेड ही पाया गया है, जिसे पूरी तरह बुझा दिया गया है।

फर्नीचर में लगी आग

आग घर के एक कमरे में रखे कुछ फर्नीचर में लगी थी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के समय आवास में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आग के स्रोत तथा कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी

दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की टीमें आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। दमकल अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तौर पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *