सोनिया गांधी के हालत में हुई सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

Sonia Gandhi 5

सोनिया गांधी को 5 जनवरी की रात करीब 10 बजे गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने अपनी जांच में पाया कि उनका ब्रोंकियल अस्थमा हल्का बढ़ गया था। ठंड के मौसम और प्रदूषण की वजह से अस्थमा बढ़ा है। ऐहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया।

अस्पताल के चेयरमैन ने दी जानकारी

अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर अजय स्वरूप ने बताया कि उन्हें एंटीबायोटिक्स और कई सहायक दवाएं दी जा रही हैं। डिस्चार्ज का फैसला उनकी सेहत में सुधार देखकर लिया जाएगा। सेहत में सुधार के बाद वो रविवार को अपने घर लौटी हैं। इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को पिछले साल जून में पेट से जुड़ी दिक्कतों की वजह से सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

5 जनवरी को कराया गया था भर्ती

इससे पहले तबीयत खराब होने पर सोनिया गांधी को पांच जनवरी की रात 10 बजे सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और मेडिकल जांच में पाया गया था कि ठंडे मौसम और प्रदूषण के मिले-जुले असर के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था. एहतियात के तौर पर उन्हें आगे की निगरानी और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक दवाएं दी जा रही हैं. इससे उनकी तबियत में सुधार हो रहा है.

अस्पताल से आई मेडिकल रिपोर्ट

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिलीज के मुताबिक सोनिया गांधी की हालत अभी पूरी तरह स्थिर है। वह डॉक्टरों द्वारा दिए जा रहे इलाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही हैं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *