वन डे सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत, आखिर क्या है वजह?

Sports News 60

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए। ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले शनिवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। उस वक्त पंत की चोट की गंभीरता का पता नहीं था, लेकिन उनकी इंजरी गंभीर है और इसकी वजह से उन्हें इस वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

क्या है वजह?

ऋषभ पंत को टीम इंडिया के ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट का सामना करना पड़ा. थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उन्हें कमर के ठीक ऊपर गेंद लग गई, जिसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए थे. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंत को अब इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. वह भारतीय वनडे स्क्वॉड में केएल राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल थे. ऐसे में टीम को जल्दी रिप्लेसमेंट की जरूरत नहीं है. लेकिन सेलेक्टर्स आने वाले दिनों में पंत की जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकते हैं.

ऋषभ को लगा चोट

शनिवार को वड़ोदरा के बीसीए ‘बी’ मैदान पर एक लंबे बल्लेबाजी सत्र के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए। थ्रोडाउन विशेषज्ञ की एक गेंद उनके कमर के ठीक ऊपर पसलियों पर जा लगी। चोट लगते ही पंत काफी दर्द में दिखे और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर और सहयोगी स्टाफ ने उनकी स्थिति का जायजा लिया।

कौन लेगा उनकी जगह ?

भारतीय वनडे टीम में फिलहाल ‘केएल राहुल’ नियमित विकेटकीपर के तौर पर मौजूद हैं। हालांकि, ऋषभ पंत के बाहर होने के बाद चयनकर्ता जल्द ही उनके विकल्प के तौर पर किसी अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा करेंगे। ऋषभ पंत ने अपना आखिरी वनडे जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। वे 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा भी थे, हालांकि उन्हें वहां खेलने का मौका नहीं मिला था।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *