गुजराती फिल्म लालो अब हिंदी में होगी रिलीज़, फिल्म की हर तरफ हो रही तारीफ

Entertainment News 2

गुजराती फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म ‘लालो’ अब पूरे भारत में हिंदी भाषा में रिलीज होने जा रही है. 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह तहलका मचाया कि कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. बिना किसी बड़े सुपरस्टार के और बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म का कलेक्शन देख हर कोई हैरान हैं. वहीं जब ये हिंदी में रिलीज होगी तो इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और भी ज्यादा बढ़ जाएगा. फिल्म की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है.

क्या है फिल्म की कहानी ?

फिल्म की कहानी ‘लालो’ नाम के एक गरीब रिक्शा चालक के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां वह व्यक्ति अपनी गरीबी और अतीत की गलतियों से काफी परेशान होता है. वह शराब का आदी है और कर्ज में भी डूब चुका है. हालांकि कहानी में एक मोड़ तब आता है और वह एक सुनसान फार्महाउस में फंस जाता है. जहां उसकी मुलाकात एक रहस्यमयी व्यक्ति से होती है, जो साक्षात भगवान कृष्ण का रूप है. इसके बाद आत्म-बोध और विश्वास का एक आध्यात्मिक सफर शुरू होता है, जो ऑडियंस की आंखों में आंसू ला देता है.

लालो का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज

लालो कृष्णा सदा सहायते‘ ने हिंदी दर्शकों का ध्यान भी खींचा है. हिंदी दर्शकों की एक्साइटमेंट और डिमांड को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने इसे देशभर में हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला लिया था. फिलहाल मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है.

लालो की कहानी ने किया आकर्षित

लालो’ की कहानी एक रिक्शा ड्राइवर की है, जो एक फार्महाउस में फंस जाता है. इस दौरान उसे भगवान श्री कृष्णा का एहसास होता है, और वह अपनी जिंदगी की सच्चाई को समझता है. यह फिल्म अंकित साखिया द्वारा डायरेक्ट की गई है, और इसके लेखन में कृष्णश वाजा और विक्की पूर्णिमा का योगदान है. इस फिल्म ने केवल अपनी कहानी के कारण ही दर्शकों को आकर्षित नहीं किया, बल्कि इसके निर्देशन और प्रदर्शन ने भी उसे एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *