रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL के पहले मैच में की जीत हासिल, आरसीबी को 3 विकेट से हराया

Sports News 57

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया। रोमांच मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद बीच के ओवरों में लड़खड़ाई, हालांकि नादिन डी क्लार्क ने नाबाद 63 रन की पारी खेलकर बेंगलुरु की टीम को धमाकेदार अंदाज में जीत दिलाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए।

मुंबई ने 155 रनों का दिया लक्ष्य

महिला प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है। पहले मुकाबले में गत विजेता मुंबई इंडियंस का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सामना हो रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 154 रन बनाए और आरसीबी के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा है।

आरसीबी ने जीता टॉस

इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए और आरसीबी के जीत के लिए 155 का टारगेट दिया। इसके बाद आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया और जीत के साथ सीजन की शुरुआत की। इस जीत के साथ ही आरसीबी ने 2 अंक भी हासिल किए।

मुंबई इंडियंस ने पहले की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। मुंबई की ओर से सजना ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नादिन डी क्लार्क ने तीन विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही। टीम ने पांचवें ओवर में ही पहला विकेट गंवा दिया। अमेलिया केर 15 गेंद में 4 रन ही बना सकीं। बेल ने उन्हें आउट किया। ब्रंट ने तीन गेंद में चार बनाए। कमलिनी 32 रन बनाकर आउट हुईं। श्रेयंका ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंद में 20 रन बनाए। सजना ने 25 गेंद में ताबड़तोड़ 45 रन की पारी खेली। निकोला कैरी 29 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुईं।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *