उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने बताया कि फिल्म के कई हिस्सों की शूटिंग लद्दाख में की गई है। यह फिल्म लद्दाख की शानदार और खूबसूरत लोकेशन्स को बेहतरीन तरीके से दिखाती है, जिससे फिल्ममेकर्स को यहां शूटिंग के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने काम किया है।
लद्दाख में फिल्म हुआ टैक्स फ्री
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. 28 दिनों में वर्ल्डवाइड इस पिक्चर ने 1141 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं अब लद्दाख में टैक्स फ्री होने से भी इसे फायदा होगा. रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी नजर आई हैं. बतौर लीड एक्ट्रेस उन्होंने इस पिक्चर के जरिए डेब्यू किया है. राकेश बेदी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. उन्होंने पॉलिटिशयन और सारा अर्जुन के पिता का रोल किया है.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया शानदार प्रदर्शन
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 739 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि विदेशों में कमाई 255 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. नॉर्थ अमेरिका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. हालांकि UAE में रिलीज न हो पाने के कारण लगभग 90 करोड़ रुपये का संभावित नुकसान हुआ है.
लेफ्टिनेंट गवर्नर ने X पर किया पोस्ट
शुक्रवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने ‘X’ पर अपडेट साझा करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। इस घोषणा के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर के ऑफिस ने लिखा- “लेफ्टिनेंट गवर्नर श्री कविंदर गुप्ता ने बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ को UT Ladakh में टैक्स-फ्री घोषित किया है। इस इलाके में बड़े पैमाने पर शूट की गई यह फिल्म लद्दाख के सिनेमाई नजारों को दिखाती है, जो फिल्म बनाने वालों के लिए मजबूत सपोर्ट का संकेत देती है और UT के पसंदीदा बनने की कोशिश को मजबूत करती है। एडमिनिस्ट्रेशन एक नई फिल्म पॉलिसी पर भी काम कर रहा है और लद्दाख में फिल्म प्रोडक्शन को पूरा सपोर्ट देगा।”
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1