न्यू ईयर के अवसर पर सनी लियोन का मथुरा में होना था शो, साधु संतों ने किया विरोध

Sunny Leony

न्यू ईयर के जश्न के बीच यूपी के मथुरा में एक जनवरी 2026 को सनी लियोन के कार्यक्रम की बात आई तो मथुरा-वृंदावन में साधु-संतों ने विरोध कर दिया। इस संबंध में डीएम को एक ज्ञापन भी दिया गया। साधु-संतों के विरोध को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क हो गया था। अब सूचना मिल रही है कि कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। सनी लियोन का कार्यक्रम रद्द होने से वृंदावन मथुरा के साधु संतों ने संतोष जताया है। उन्होंने इसके लिए भगवान कृष्ण को धन्यवाद देते हुए कहा है कि भगवान नहीं चाहते थे कि ये कार्यक्रम हो।

एक होटल में होना था शो

सनी लियोनी का डीजे शो मथुरा के एक निजी होटल ललिता ग्रैंड और होटल द ट्रक में होना था। वहां के लोगों ने इसे ब्रजभूमि को कलंकित करने वाला बताया। वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के मुख्य याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी ने भी इसका कड़ा विरोध किया और सोमवार को साधु-संतों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

पवन दुबे ने सनी लियोन को मथुरा बुलाने को कहा गलत

गौ रक्षक पवन दुबे ने कहा कि सनी लियोन को मथुरा बुलाना बिल्कुल गलत है. ये क्लब वाले सनी लियोनी को मथुरा बुलाकर धर्म नगरी को कलंकित करना चाहते हैं. हमने क्लब वालों को चेतावनी दे दी है. वहीं हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद ‘The Trunk’ क्लब के मालिक ने सनी लियोनी का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है. अब नए साल पर सनी लियोन मथुरा नहीं आ रही हैं.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *