दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 5100 महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन वितरित किए हैं। इस कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक अनिल शर्मा, नीरज बसोया सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
महिलाओं को बीमारियों से बचाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि लकड़ी, कोयला और उपलों से जलने वाले चूल्हों का धुआं महिलाओं के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है। उज्ज्वला कनेक्शन मिलने से महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से राहत मिलेगी और घरों के भीतर का प्रदूषण भी कम होगा।
प्रदूषण नियंत्रण करने में होगी मदद
मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्ज्वला कनेक्शनों के वितरण से दिल्ली सरकार के प्रदूषण नियंत्रण मिशन को दोहरा लाभ प्राप्त हो रहा है. उन्होंने कहा कि एक ओर लकड़ी और कोयले से जलने वाले पारंपरिक चूल्हों के धुएं से होने वाली बीमारियों से माताओं और बहनों को राहत मिलेगी, जिससे उनके स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी. वहीं स्वच्छ ईंधन के उपयोग से घरेलू प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी, जो दिल्ली को प्रदूषण-मुक्त बनाने के लक्ष्य को और सशक्त करेगा.
रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में अब तक लगभग 2.5 लाख से ज्यादा परिवार इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 13 हजार से ज्यादा नए लाभार्थी भी स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उज्ज्वला योजना महिलाओं को धुएं भरी रसोई से मुक्त कर उन्हें सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का अधिकार देती है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1