नीरज चोपड़ा ने दिया अपना रिसेप्शन पार्टी, 27 दिसंबर को भी खास मेहमानों के लिए रखी गई पार्टी

Neeraj Chopra 10

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के विवाह के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला उनके आशीर्वाद और रिसेप्शन समारोह का आयोजन दो चरणों में किया गया. 25 दिसंबर 2025 को हरियाणा के करनाल स्थित जन्नत हॉल में भव्य रिसेप्शन हुआ जिसमें करीब 2500 मेहमान शामिल हुए जबकि 27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष पार्टी रखी गई है.नीरज और हिमानी ने जनवरी 2025 में हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में शादी की थी.शादी के बाद आयोजित इन कार्यक्रमों में परिवार, मित्रों, खेल जगत से जुड़े लोगों और देश की कई जानी-मानी हस्तियों ने नवदंपती को नए जीवन की शुभकामनाएं दी.

शादी का रिसेप्शन हुआ खास

गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी का रिसेप्शन करनाल के द एडन जन्नत हॉल में हुआ। परिवार ने उनके रिसेप्शन को भी खास बनाने की तैयारी की है। कार्यक्रम करनाल शहर के द ईडन जन्नत हॉल में आयोजित है। दोपहर तक मेहमान होटल पहुंच गए। इसके बाद नीरज और उनकी पत्नी हिमानी ने हाथ में हाथ डालकर एंट्री ली।

हिमाचल में की शादी

नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी, 2025 को टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में शादी की थी। उन्होंने इसकी घोषणा 19 जनवरी, 2025 को सोशल मीडिया पर की थी। यह शादी परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी, इसमें गोपनीयता बरती गई थी। परिवार इसी गोपनीयता के बीच उनका रिसेप्शन करने की तैयारी में है। इसके लिए पिछले एक महीने से तैयारी में लगे हुए थे। नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह सामने आया है। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने बताया कि दोनों की शादी के बाद रिसेप्शन की रस्म बाकी थी। इसको पूरा किया जाएगा।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *