धुरंधर फिल्म ने सिनेमा घरों में मचाया धमाल, अब इस दिन होगी OTT पर रिलीज़

Dhurandhar 7 1

रणवीर सिंह हाल ही में अपनी नई फिल्म धुरंधर के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं। यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो अपनी रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में हाई लेवल के एक्शन सीक्वेंस, गहरा ड्रामा और इंडियन स्पाई यूनिवर्स को एक नए अंदाज़ में पेश किया गया है। तीन घंटे से ज्यादा की रनटाइम वाली धुरंधर एक विस्तृत और भावनात्मक जासूसी की कहानी दिखाती है, जिसने थिएटर में दर्शकों से अच्छा जुड़ाव बनाया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म रियल लाइफ इंसीडेंट पर बेस्ड है, जिसमें फिक्शन की भी लिबर्टी ली गई है। ऱणवीर सिंह भारत के एजेंट बनकर पाकिस्तान जाते हैं। वहां अक्षय खन्ना यानी रहमान डकैत के गैंग में शामिल हो जाते हैं। रणवीर का किरदार समय-समय पर जरूरी इटेंल इंडियन सीक्रेट एजेंसीज को देता है। फिल्म में अर्जुन रामपाल ISI कमांडर और संजय दत्त पुलिस अफसर असलम चौधरी के किरदार में हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कांधार हाईजैक, संसद हमला और 2008 मुंबई हमले के पीछे पाकिस्तान की नापाक साजिश थी।

धुरंधर फिल्म इस दिन होगी OTT पर रिलीज़

OTTplay की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली धुरंधर थिएट्रिकल रन के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। खबरों की मानें तो फिल्म 30 जनवरी 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक मेकर्स या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को ओटीटी रिलीज़ की तारीख और प्लेटफॉर्म को फिलहाल संभावित जानकारी के तौर पर ही लेना चाहिए।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर ने 19वें दिन 17.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 589.50 करोड़ रुपये हो गया है। दुनिया भर में, फ़िल्म ने अब तक दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 876.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। फ़िल्म ने रणबीर कपूर की एनिमल और ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *