क्रिसमस व नववर्ष पर दो दिन मदिरा की दुकानें एक घंटे अधिक खुलेंगी। इस संबंध में शराब की दुकानों को एक घंटे अधिक समय तक खोले जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिसकी जानकारी शराब की दुकानों के अनुज्ञापियों को भी दी गई है। डीएम के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि दिनांक 24 व 25 दिसंबर को शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से देर शाम 11 बजे तक खुलेंगी। नववर्ष के उत्सव को द्रष्टिगत रखते हुए शराब की दुकानें 30 व 31 दिसंबर को भी सुबह 10 बजे से देर शाम 11 बजे तक खुलेंगी।
शराब पीने वालों के लिए तोफा
25 दिसंबर को क्रिसमस और नए साल पर आबकारी विभाग ने शराब के शौकीनों को तोहफा दिया है। जनपद में दोनों दिन शराब की दुकानें एक घंटे देर तक खुलेंगी। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि 24-25 और 30 एवं 31 दिसंबर को शराब-बीयर और देशी शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 11 बजे खुलेंगी।
लोगो की मांग को लेकर लिया गया निर्णय
उत्तर प्रदेश से ये खबर सामने आई है कि यहां दुकान 11 बजे तक खोली जाएगी। इस संबंध में सहारनपुर के उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार और अलीगढ़ के जिला आबकारी अधिकारी डीके गुप्ता ने जानकारी दी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त डॉक्टर आदर्श सिंह ने एक पत्र भी जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की मांग को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।
नए साल की तैयारी शुरू
प्रशासन के इस निर्णय के बाद नए साल के जश्न को लेकर होटल और क्लब में तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह समय ऐसा होता है जब हर जगह पार्टी का आयोजन किया जाता है। जो लोग शराब का सेवन करते हैं उन्हें जमकर पार्टी करते हुए देखा जाता है। यह ऐसा मौका होता है जब आबकारी विभाग को काफी मुनाफा प्राप्त होता है।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1