भारत और श्रीलंका में फरवरी-मार्च में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है। इस मेगा इवेंट के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन आज यानी शनिवार 20 दिसंबर को होने वाला है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भी टीम चुनी जाएगी। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस भी मुंबई स्थित बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में करेंगे।
न्यूजीलैंड के साथ होगा मुकाबला
भारतीय टीम साल 2026 की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से करेगी, जो जनवरी में ही होगी। दोनों टीम के बीच 3 वनडे और 5 T20I की सीरीज होगी। पहले वनडे सीरीज खेली जाएगी। मुकाबले 11 जनवरी, 14 जनवरी और 18 जनवरी को वडोदरा, राजकोट और इंदौर में होंगे।
आज होगी मीटिंग
टीम इंडिया के ऐलान के लिए आज मुंबई में मौजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के हेडक्वार्टर में मीटिंग होने जा रही है. कुल 5 सेलेक्टर मौजूद रहेंगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. दोपहर डेढ़ बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है, जिसमें चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर स्क्वॉड का ऐलान करेंगे. ये जानकारी BCCI ने शुक्रवार को ही दे दी थी.
कब खेला जाएगा वर्ल्ड कप?
T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी को होगा। जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1