बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर को निधन हो गया था. दिग्गज अभिनेता के निधन से उनकी फैमिली से लेकर फैंस को गहा सदमा लगा है. बीते 12 दिसंबर को धर्मेंद्र की फिल्म ब्लॉकस्टर ‘शोले’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई थी. अब दिवंगत अभिनेता के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर आई है. दरअसल, धर्मेंद्र की हिट फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है. एक्टर के तमाम चाहने वाले इस फिल्म देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
किस तारीख को होगी रिलीज़
फिल्म की री-रिलीज़ पहले 19 दिसंबर 2025 के लिए तय मानी जा रही थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। मौजूदा जानकारी के अनुसार, फिल्म के 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ होने की संभावना है। हालांकि, इस तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार अभी बाकी है।
25 दिसंबर को आएगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा नजर आने वाले हैं. फिल्म’ इक्कीस’ सच्ची घटना पर बनी है और इसमें परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की जिंदगी की कहानी को दिखाया जाएगा. इस फिल्म में अगस्त्य नंदा के पिता के रोल में धर्मेंद्र नजर आएंगे. फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज से एक पहले महीने वेटरन एक्टर के निधन ने उनके तमाम शुभचिंतकों को तोड़ दिया.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1