भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीता मैच, अर्शदीप सिंह को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

Sports News 27

भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। T20 2025 मैच में भारतीय गेंदबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह सही साबित किया। शुरुआती ओवरों में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की घातक गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी बिखर गई।

सूर्यकमार यादव से भी बनी बात

कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर असफल रहे और 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक और शिवम दुबे ने भारत की जीत की औपचारिकता पूरी की। तिलक 34 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 25 रन और शिवम चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कॉर्बिन बॉश को एक-एक विकेट मिला।

अर्शदीप सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच

जवाबी पारी में भारतीय ओपनर्स ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। अभिषेक-गिल की जोड़ी ने 31 बॉल पर 68 रन की साझेदारी कर डाली। अभिषेक के आउट होने के बाद उतरे तिलक वर्मा भारत को जिताकर वापस लौटे। उन्होंने नाबाद 26 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच मिला।

कप्तान मार्करम ने संभाला मोर्चा

यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ चौथे विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 30 रन तक पहुंचाया, लेकिन यहां स्टब्स (9) ने अपना विकेट गंवा दिया. 44 के स्कोर तक 5 विकेट गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका के लिए संभलना मुश्किल हो गया था. हालांकि, कप्तान मार्करम दूसरे छोर पर मोर्चा संभाले रहे. उन्होंने 46 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली. इनके अलावा डोनोवन फरेरा ने 20 रन का योगदान दिया. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट निकाला.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *