विश्व कप विजेता क्रिकेटर युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के सम्मान में गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम के दो स्टैंड उनके नाम पर किए गए। वनडे विश्व कप 2011 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे युवराज और भारत को हाल में पहला महिला विश्व कप दिलाने वाली कप्तान हरमनप्रीत इस मौके पर अपने परिवार, दोस्तों के साथ थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस मौके पर मौजूद थे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन
इस स्टैंड का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पीसीए अध्यक्ष अमरजीत मेहता ने किया. इस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहे. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में पिछले महीने भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. यह महिला सीनियर क्रिकेट टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी थी.
21 से 30 दिसंबर तक होगा मैच
विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम 21 से 30 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में और बाकी तीन मैच तिरुवनंतपुरम में होंगे। इस द्विपक्षीय सीरीज का कार्यक्रम भारत और बांग्लादेश के बीच दिसंबर में भारत में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के पिछले महीने स्थगित होने के बाद घोषित किया गया था। भारत और श्रीलंका ने पिछली बार अक्टूबर 2024 में विश्व कप के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
हरमनप्रीत की कप्तानी ने हाल ही में दिखाई थी कमाल
हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने हाल ही में नवंबर में पहला विश्व कप ख़िताब जीता। वह महिला क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक हैं। 2009 में भारत के लिए डेब्यू करने वाली यह विस्फ़ोटक बल्लेबाज़ अब तक छह टेस्ट, 161 वनडे और 182 T20I खेल चुकी हैं। उनके नाम वनडे में 4409 रन और T20I में 3654 रन दर्ज हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1