सत्या नडेला ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई बात पर किया फोकस

PM Modi 2025 12 10T153757.362

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा एआई हब बनाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा दांव खेला है। कंपनी ने मंगलवार को 17.5 अरब डॉलर यानि करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश करने का ऐलान किया है। यह एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत को एआई हब बनाने और इसके लिए जरूरी तकनीक, स्किल और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने पर विस्तार से बात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस निवेश का स्वागत करते हुए कहा कि AI को लेकर पूरी दुनिया भारत को लेकर आशावान है। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट जैसे वैश्विक तकनीकी दिग्गज का भारत को निवेश के लिए चुनना देश के युवा, नवाचार और डिजिटल क्षमता पर वैश्विक भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय युवा इस अवसर का उपयोग कर AI के जरिए बेहतर और सतत भविष्य के निर्माण में योगदान देंगे।

सत्य नडेला ने दिया प्रतिक्रिया?

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, भारत के AI अवसर पर आपकी प्रेरणादायक बातचीत के लिए धन्यवाद।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है ताकि भारत के AI-फर्स्ट भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा, कौशल और संप्रभु क्षमताएं बनाने में मदद मिल सके।’

क्यों बातों पर हुआ फोकस

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने बयान में कहा कि यह निवेश पहले से घोषित 3 अरब डॉलर की योजना के अतिरिक्त है, जिसके तहत बेंगलुरु में क्लाउड और AI इम्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। नए डेटा सेंटर्स, अपस्किलिंग प्रोग्राम और हाइपरस्केल सुविधाओं के जरिए भारत में माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। कंपनी ने भारत को फ्रंटियर AI नेशन करार दिया।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *