रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन 27 करोड़ रुपये का बिजनेस करके एक-दो नहीं बल्कि कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन चुकी है। यानि रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म ने आज तक रिलीज वाले दिन इतनी तगड़ी कमाई नहीं की है। यह पद्मावत (₹24.00 करोड़), सिंबा (Rs 20.72 करोड़), गली बॉय (Rs 19.40 करोड़) और गुंडे (Rs 16.12 करोड़) को पछाड़ते हुए रणवीर सिंह की पहले दिन हाइएस्ट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
ओपनिंग डे पर मचाया धमाल
धुरंधर’ ने ओपनिंग डे पर जमकर नोट छापे. पहले दिन मूवी ने 27 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला. इसके साथ ही मूवी ने मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म सैयारा के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. सैयारा ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने काम किया था. हालांकि ये विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा के पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गई. छावा ने 31 करोड़ रुपये से अपनी ओपनिंग की थी. ये इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म है
धुरंधर फिल्म पर विशेषज्ञों की राय
फिल्म के बारे में विशेषज्ञों की राय की बात करें तो कोमल न्हाटा ने अपने रिव्यू में इस फिल्म को ‘सुपरहिट’ करार देते हुए लिखा है कि कहानी काफी इंगेजिंग है और यह फिल्म सिर्फ माउथ पब्लिसिटी से ही चल जाएगी। जोगिंदर टुटेजा ने इसे 5 में से 4 स्टार देते हुए लिखा है कि यह जाहिर तौर पर एक हिट होने वाली है।
ज्यादा बजट में बनी है यह फिल्म
ये फिल्म भारी-भरकम बजट में बनकर तैयार हुई है ऐसे में फिल्म के ऊपर ज्यादा बेहतर परफॉर्म करने की जिम्मेदारी भी है. साथ ही फिल्म में 5-5 स्टार्स की पावर भी है जिनकी पहले से ही अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. अब ऐसे में फिल्म के लिए अच्छा कलेक्शन करने की पूरी संभावना भी है. आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म क्या कमाल कर के दिखाती है.
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1