दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ अंतिम संस्कार

Dharmendra 1 2

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा है।

बेटे सनी देओल ने दिया मुखाग्नि

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में स्थित पवन हंस श्मशान घाट में हुआ। धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने दिया मुखाग्नि ।

सेलेब्स ने धर्मेंद्र को दी अंतिम विदाई देने पहुंचे श्मशान घाट

मशहूर एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर मिलने के बाद, फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पर इकट्ठा हुए. मेगास्टार अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन से लेकर जाने-माने राइटर सलीम खान और उनके बेटे सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण तक, कई जाने-माने लोग धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *