हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग का हुआ अंत, बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे,

Dharmendra 1 1

New Delhi: हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर 89 वर्ष की आयु में मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर आते ही पूरे फिल्म उद्योग और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे “एक युग का अंत” बताया और उनकी अद्भुत विरासत को श्रद्धांजलि दी। धर्मेंद्र ने अपने लंबे करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों पर दशकों तक राज किया।

अंतिम संस्कार में बॉलीवुड सितारों की भीड़

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में किया गया, जहां सलमान खान, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, आमिर खान सहित कई दिग्गज सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। दोपहर 1 बजे उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची, जिसके बाद घर के बाहर बैरिकेडिंग और सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। थोड़ी देर बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से श्मशान घाट ले जाया गया।

दोपहर से शाम तक ऐसे बढ़ती गई हलचल — 5 अहम अपडेट

दोपहर करीब 1 बजे धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची।

घर के बाहर बैरिकेडिंग की गई और सुरक्षा बढ़ाई गई।

1 बजकर 10 मिनट पर IANS ने उनके निधन की जानकारी दी।

विले पार्ले श्मशान भूमि की सुरक्षा बढ़ाई गई।

अमिताभ बच्चन, सलमान खान सहित कई सेलेब्स अंतिम संस्कार में पहुंचे।

उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया और कुछ समय वेंटिलेटर पर भी रखा गया। उस दौरान भी उनके निधन की अफवाहें फैली थीं, जिन्हें परिवार ने खारिज कर दिया था। 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था, और डॉक्टरों की सलाह पर घर पर ही उनका इलाज जारी था।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *