दिल्ली, 2025 : दिल्ली में वाॅटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के विकास के उद्देश्य से दिल्ली स्टेट क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग संघ (IKCA) के वरिष्ठ अधिकारियों प्रशांत और नीतिन जी की देखरेख में संस्था की गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।
बैठक का मुख्य आकर्षण संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन रहा। सर्वसम्मति और वोटिंग प्रक्रिया के आधार पर चौधरी त्रिलोचन सिंह को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष डा. यू.के. चौधरी को उनके योगदान और सेवाओं को देखते हुए लाइफटाइम अध्यक्ष की उपाधि प्रदान की गई।
नई कार्यकारिणी का गठन
अध्यक्ष: चौधरी त्रिलोचन सिंह
लाइफटाइम अध्यक्ष: डॉ. यू.के. चौधरी
सीनियर उपाध्यक्ष: श्री कुंवरपाल सिंह
सह उपाध्यक्ष: कर्नल अमिरक सिंह, कौशल कुमार, अभिषेक शर्मा
सचिव: मंजित शेखावत
कोषाध्यक्ष: एडवोकेट अनिल पाण्डेय
संयुक्त सचिव: प्रो. आभा जैन, मृदुल अवस्थी, राजेश शर्मा, बृज मेहकार राठी
कार्यकारिणी सदस्य : प्रो. ममता सहारावत, नीशा, लवलीन पुरथी, सीमा खत्री, निधि, स्नेही सुधा, अभिजीत चैधरी, भूपेश गुप्ता
बैठक के दौरान सचिव मंजित शेखावत ने वर्ष 2024-25 में खिलाड़ियों की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि संस्था ने इस अवधि में कई प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन किया, जिनसे दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
वाॅटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के लिए बैठक में यह संकल्प लिया गया कि आने वाले वर्षों में दिल्ली में क्याकिंग और कैनोइंग जैसे वाॅटर स्पोर्ट्स को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा।
इस वार्षिक बैठक ने न केवल नई कार्यकारिणी का गठन किया, बल्कि दिल्ली में वाॅटर स्पोर्ट्स के उज्ज्वल भविष्य की दिशा भी तय की।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1