बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ओवैसी ने रखा शर्त

Nitish Kumar 6

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुमत के साथ शपथ ले चुके हैं। ऐसे में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी उनकी सरकार को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी सामने रख दी है। वहीं, दूसरी ओर जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी में सम्मेलन के दौरान मुख्य रूप से तीन प्रस्ताव रखे। इसमें उन्होंने ग्लोबल हेल्थ टास्क फोर्स और पारंपरिक ज्ञान भंडार को संभालने के लिए जी20 के सभी साथियों को साथ आने का भी आह्वान किया।

औवैसी ने रख दी एक शर्त

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक शर्त भी रख दी। अमौर में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि विकास केवल राजधानी पटना और पर्यटन स्थल राजगीर तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

सरकार को करना होगा समाधान

सरकार को इन मुद्दों का समाधान करना होगा। बिहार के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित सीमांचल क्षेत्र में मुस्लिम आबादी का बड़ा हिस्सा है। यह राज्य के सबसे पिछड़े इलाकों में से एक है। हर साल कोसी नदी के उफान से यहां बाढ़ आती है। सीमांचल की लगभग 80% आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है। चुनाव परिणाम के बाद असदुद्दीन ओवैसी सीधे सीमांचल की जनता के बीच पहुंचे हैं। धन्यवाद या आभार व्यक्त करने पहुंचे ओवैसी ने शनिवार को नीतीश सरकार को समर्थन देने की मंशा व्‍यक्‍त करते हुए बड़ा बयान दिया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *