बिहार में जीत के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कही कुछ महत्वपूर्ण बातें

PM MOdi 2025 11 15T190516.417

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जीत पर पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के घर-घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम एनडीए के लोग जनता-जनार्दन के सेवक हैं। उन्होंने कहा हमने जनता का दिल चुराकर रखा हुआ है। इसीलिए फिर एक बार एनडीए सरकार बन गई है। इससे पहले पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

कट्टा सरकार का किया जिक्र

उन्होंने अपने भाषण में जंगलराज और कट्टा सरकार का भी जिक्र किया। पीएम मोदी बोले, “बिहार के चुनाव में जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो RJD के लोग विरोध नहीं करते थे, लेकिन कांग्रेस को बहुत चुभता था। लेकिन आज मैं फिर कहता हूं—अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार।” प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है—फिर एक बार एनडीए सरकार। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान का आग्रह किया था और बिहार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

“विकसित बिहार के लिए किया लोगो ने मतदान” पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, मैंने बिहार के लोगों से NDA को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था, बिहार की जनता ने मेरा ये आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

बिहार के नेताओं की पीएम मोदी ने की तारीफ

पीएम मोदी ने पार्टी के बहुत सारे नेताओं की तारीफी की. वह बोले- नीतीश जी ने शानदार नेतृत्व दिया. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल जी, सम्राट चौधरी दी, विजय कुमार दीना जी ने लगाकार मेहनत की. हमारे जीतनराम मांझी जी, कुशवाहा जी, चिराग जी ने बहुत बेहतरीन लीडरशिप दिखाई है. कार्यकर्ताओं ने भी बूथ लेवल पर बहुत अच्छा काम किया है.

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *