दिल्ली में बड़ा धमाका: लाल किले के पास मची तबाही, कई घायल, हाई अलर्ट पर राजधानी- पीएम मोदी ने ली पूरी रिपोर्ट

Red Fort

New Delhi दिल्ली में हुए भीषण धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी लगातार घटना की निगरानी कर रहे हैं। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से पल-पल का अपडेट लिया है। धमाके के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है।

चलती कार में हुआ धमाका, कई वाहन जले

सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास चलती हुई एक कार में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी कई अन्य कारों में आग लग गई और वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी, जांच एजेंसियां मौके पर

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि शाम को लाल बत्ती पर धीमी गति से चल रही एक गाड़ी में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के कारण आसपास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर एफएसएल, एनआईए और पुलिस की टीमें मौजूद हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। गोलचा ने यह भी बताया कि गृह मंत्री अमित शाह लगातार संपर्क में हैं और समय-समय पर घटना की जानकारी ली जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, धमाके से हिल गईं घर की खिड़कियां

धमाके के बाद इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी राजधर पांडे ने बताया कि उन्होंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और बाहर निकलकर देखा तो चारों तरफ धुआं और चीत्कार थी। उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घर की खिड़कियां तक हिल गईं। स्थानीय लोग अभी भी घटना के सदमे में हैं और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा एजेंसियों ने घेर लिया है।

××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group

https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1

Pooja Kumari Ms. Pooja,
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *