असम राइफल्स मैराथन में 20 लाख दांव पर

Assam rifles marathon

असम राइफल्स का पांचवां संस्करण 14 दिसंबर को मेघालय की राजधानी शिलांग में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 3000 से अधिक धावकों के भाग लेने की सम्भावना है l यह जानकारी आज यहाँ मेजबान राइफल्स के कर्नल नवजोत सिँह ने दी l आयोजन 5, 10 और 21 किलो मीटर, में किया जाएगा और देशभर के मैराथन धावक भाग लेने के लिए उत्सुक हैं l कुल 20 लाख की पुरस्कार राशि दांव पर रहेगी l

एक सवाल के जवाब में कर्नल ने बताया कि फिलहाल भाग लेने वाले प्रमुख और नामी धावकों के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है लेकिन कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलीट भाग ले सकते है जिनके नाम शीघ्र जारी किए जाएंगे पांचवे संस्करण में 12 से 60 वर्ष के प्रतियोगी भाग ले सकते हैं l

पिछली मैराथन में जानी मानी मुक्केबाज मेरी कोम आकर्षण का केंद्र थीं l इस बार कुछ और प्रमुख नामों के जुड़ने की सम्भावना है l आयोजकों के अनुसार बहुत जल्दी 42 किलोमीटर की मैराथन की शुरुआत हो सकती है लेकिन फिलहाल उनका इरादा हाफ मैराथन की सफलता और आम नागरिक को फिटनेस के प्रति जागरूक करने का है l 27 राज्यों के सैकड़ों एथलीट मैराथन से जुड़े हैं जिनकी संख्या बढ़ने की पूरी सम्भावना है l कर्नल नवजोत को विश्वास है कि जल्दी ही उनकी मैराथन देश के प्रमुख आयोजनों में शामिल होगी, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं l

Rajender Sajwan Rajender Sajwan,
Senior, Sports Journalist
Share:

Written by 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *