साउथ इंडस्ट्री के स्टार कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से सीक्रेटली अपना रिश्ता चला रहे हैं. दोनों एक्टर्स ने आज तक अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है. रश्मिका और विजय देवरकोंडा की सीक्रेटली सगाई भी हो चुकी है और इस बात का खुलासा तब हुआ जब रश्मिका फिल्म थामा के प्रमोशन में अपनी नई अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं. अब दावा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और कपल की वेडिंग डेट भी सामने आ गई है.
सगाई की हुई थी खूब चर्चा
रश्मिका की सगाई की चर्चा तब शुरू हुई जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग ऑरा के साथ एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में फैंस ने उनकी उंगली में एक खूबसूरत डायमंड रिंग देखी, जिसे देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह उनकी सगाई की अंगूठी है। उसी समय विजय को भी अपने परिवार के साथ श्री सत्य साईं बाबा के महा समाधि दर्शन के दौरान रिंग पहने देखा गया था।
शादी की तारीख पक्की
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसका खुलासा सामने आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कपल अगले साल यानी 2026 में होने वाली है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को शादी करेंगे. दोनों दक्षिण भारतीय हैं लेकिन शादी रॉयल अंदाज में करने वाले हैं. रश्मिका और विजय की शादी राजस्थान के उदयपुर में हो सकती है. दावा है कि दोनों की शादी में सिर्फ परिवार के लोगों के अलावा करीबी दोस्तों को शामिल किया जाएगा. यानी इस शादी को भी मीडिया के कैमरों से दूर रखने की पूरी कोशिश हो सकती है. दोनों की शादी की खबरों ने फैंस को खुश कर दिया है लेकिन अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है और ना ही किसी फिल्मी कलाकार का इस पर कोई बयान आया है.
सगाई को लेकर रश्मिका ने दिया था बयान
जब हाल ही में रश्मिका अपनी फिल्म ‘थामा’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से मिलीं, तो उनसे उनकी सगाई को लेकर सवाल पूछा गया। रश्मिका मुस्कुराईं और बोलीं, ‘सबको इसके बारे में पता है,’ जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं दूसरी ओर, विजय की टीम ने यह जरूर कहा कि दोनों अगले साल शादी करने वाले हैं।
××××××××××××××
Telegram Link :
For latest news, first Hand written articles & trending news join Saachibaat telegram group
https://t.me/joinchat/llGA9DGZF9xmMDc1